
जबलपुर। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज स्थित आई टाईप एवं एच टाईप कॉलोनी के क्वॉटर पूरी तरह जर्जर हो गए हैं। पूरे परिसर में बारिश के मौसम में जल प्लावन की स्थिति निर्मित होती है। जनहानि की सभांवना बनी रहती है। जिसको लेकर मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के सभांगीय अध्यक्ष विपिन पीपरे व प्रदेश महामंत्री अजय दुबे के नेतृत्व में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें संघ के पदाधिकारियों ने क्वॉटर की समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया गया व मांग की गई कि जल्द से जल्द खस्ताहाल क्वाटर की मरम्मत कराई जाये। मंत्री राकेश सिंह ने संघ के पदाधिकारियों को तत्काल उचित कार्यवाही का अश्वासन दिया। इस दौरान संघ के प्रदेश सचिव सहदेव रजक, संभागीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष वैद्यनाथन अय्यर, जिला स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष रविंद्र राय, ओमप्रकाश पनगरहा, सुरेश बाल्मिक, प्रेम नारायण ठाकुर, सजंय रजक, सुनील पाठक, मोहित वर्मा, अशोक वाल्मिक, राजकुमार रजक, रोहित बेन, टेकचद्रं, चांगीलाल, पवन झारिया, चत्रु प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved