इंदौर न्यूज़ (Indore News)

मंत्री उषा ठाकुर क्वारेंटाइन, सिलावट ने पूरा किया दौरा


सीएम ने कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सभी से की थी क्वारेंटाइन होने की अपील
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संक्रमित होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपील की थी कि जो-जो उनके संपर्क में आए हैं वे जांच करवा लें और क्वारेंटाइन हो जाएं, ताकि संक्रमण का फैलाव न हो सके। मुख्यमंत्री से वन-टू-वन चर्चा में मंत्री सिलावट और ठाकुर भी शामिल थे। ठाकुर ने अपने आपको क्वारेंटाइन कर लिया, लेकिन सिलावट कल रात तक भाजपा नेताओं के साथ दौरे करते रहे।
20 जुलाई को मंत्री सिलावट के साथ शहर के जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी मतदाता सूची में गड़बड़ी और राजपूत नेताओं के साथ उनकी मांगों के लिए मुख्यमंत्री से मिले थे। इसके बाद 23 जुलाई को मुख्यमंत्री ने वन-टू-वन चर्चा की थी, जिसमें पहले दिन सिलावट तो दूसरे दिन उषा ठाकुर से चर्चा की थी। ठाकुर ने तो कल दोपहर से अपने आपको क्वारेंटाइन कर लिया, लेकिन सिलावट रात तक दौरा करते रहे। कल रात नेमावर रोड के बावलियाखुर्द में उन्होंने अपना दौरा समाप्त किया, जो सुबह असरावद से शुरू हुआ था। दिनभर सिलावट, जनसंपर्क प्रमुख उमेश शर्मा, मधु वर्मा और सांवेर के उपचुनाव प्रभारी इकबालसिंह गांधी भी थे। दूसरी ओर पूर्व महापौर मालिनी गौड़ भी क्वारेंटाइन हो चुकी हैं, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर पहले से ही घर में बंद हैं।

Share:

Next Post

अमेरिका में छह लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त

Sun Jul 26 , 2020
वाशिंगटन । अमेरिका में छह लोगों को ले जा रहा एक विमान उटाह के आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने यह जानकारी दी है। अब एफएए और राष्ट्रीय यातायात सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना के कारणों की जांच करेगा। एफएए ने यहां जारी एक बयान में बताया कि छह लोगों […]