
भोपाल। चिकित्सा शिक्षा व भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग इस वर्ष अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। सारंग ने कहा कि उनके पूज्य पिताजी का स्वर्गवास होने के कारण वे इस वर्ष 29 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनायेंगे और जन्मदिन से संबंधित कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। सारंग ने अपने सभी शुभचिंतकों, मित्रों और नरेला क्षेत्र के लोगों से विनम्र आग्रह किया है कि उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में किसी भी प्रकार का कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं करें। क्योंकि वे इस वर्ष किसी भी कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पायेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved