img-fluid

UCC पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान, बोले- देश में एकरूपता जरूरी, कांग्रेस पर साधा निशाना

April 08, 2026

भोपाल। समान नागरिक संहिता को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में एकरूपता लाने के लिए एक समान कानून जरूरी है, जिससे हर नागरिक का भविष्य सुरक्षित हो सके। मंत्री सारंग ने कहा कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए यह जरूरी है कि सभी नागरिकों पर एक जैसा कानून लागू हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून में जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए और सभी के लिए समान व्यवस्था होनी चाहिए।


  • उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने हमेशा विभाजन की राजनीति की है। कांग्रेस ने जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटकर तुष्टिकरण की राजनीति की और अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार पिछली गलतियों को सुधारने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यूसीसी लागू होने से देश में एकरूपता आएगी, विकास को गति मिलेगी और सभी नागरिकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित होंगे।

    Share:

  • छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना पर बवाल, ग्रामीणों का जनसंग्राम; दूसरे दिन भी काम ठप

    Wed Apr 8 , 2026
    छतरपुर। सूखे बुंदेलखंड की प्यास बुझाने के इरादे से शुरू हुई 44 हजार करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘केन-बेतवा लिंक परियोजना’ अब भारी विरोध के भंवर में फंस गई है। विस्थापन और अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे आदिवासी, किसानों और ग्रामीणों को जब प्रशासन ने रास्ते में रोका, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved