img-fluid

इंदौर में देर रात बदमाशों ने मचाया आतंक, कई गाड़ियों मे की तोड़फोड़

February 24, 2026

इंदौर। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राज नगर में पिछले कुछ दिनों से बदमाशों ने आतंक मचाया हुआ है, और देर रात गाड़ियों के कांच फोड़े जा रहे हैं, इस मामले में चंदन नगर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राज नगर में पिछले कुछ दिनों से बदमाशों ने ऐसा आतंक मचा रखा है कि स्थानीय लोग भय के साये में जीने को मजबूर हो गए हैं। इलाके में देर रात अज्ञात बदमाश लगातार गाड़ियों के कांच तोड़ रहे हैं। आधी रात को होने वाली इन वारदातों से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं और किसी बड़ी घटना की आशंका जता रहे हैं। बीते तीन–चार दिनों में बदमाशों द्वारा कई फॉर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों को निशाना बनाया गया है।


  • स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के अंधेरे में अचानक तेज धमाके की आवाज आती है, और बाहर निकलने पर गाड़ियों के चकनाचूर कांच मिलते हैं। इससे लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चंदन नगर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और रात में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों को जल्द ही चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share:

  • इंदौर: वाहन चालक के साथ मारपीट करने और पैसे मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार

    Tue Feb 24 , 2026
    इंदौर। इंदौर की लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित खालसा चौक पर अपने साथियों के साथ घर की ओर लौट रहे वाहन चालक के साथ जमकर मारपीट की गई और गाड़ी में तोड़फोड़ कर रंगदारी दिखाते हुए शराब के लिए पैसा मांगने वाले चार युवकों को पुलिस द्वारा घेराबंदी कर निर्माणाधीन मकान से गिरफ्तार किया गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved