
इंदौर। इंदौर के पिपल्याहाना चौराहे पर बुधवार की दोपहर एक घटना हो गई, जिसमें 5 बदमाशों ने बस को हाईजैक कर लिया। यह 5 बदमाश बस पर चढ़े और ड्राइवर को धमका कर बस को हाईजैक कर लिया। बदमाशों ने कंडक्टर से पर्स और मोबाइल भी लूट लिया। राहत की बात यह रही कि इस समय बस में कोई भी सवारी नहीं थी। बाद में कंडक्टर, बस मालिक के साथ संबंधित थाने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचे। बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है, जिसमें बदमाशों के चेहरे भी नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved