img-fluid

मुख्यमंत्री शिवराज से मिलीं मिस एमपी

January 03, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रविवार को निवास पर फेमिना मिस एमपी 2020 सुश्री रूद्रप्रिया यादव ने भेंट की। सुश्री रूद्रप्रिया अखिल भारतीय स्पर्धा के लिए तैयारी कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश की बेटी सुश्री रूद्रप्रिया को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री रूद्रप्रिया के पिता श्री डी. के. यादव ने बताया कि उनकी बेटी ने इस तरह की स्पर्धाओं में अर्जित पुरस्कार राशि से कैंसर ग्रस्त बच्चों के उपचार में सहयोग का निश्चय किया है। सुश्री रुद्रप्रिया वर्तमान में नई दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल प्लानिंग के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर में रिसर्च एसोसिएट के पद पर कार्यरत हैं।

Share:

  • पत्थरबाजों को सजा के लिए बनाएंगे कड़ा कानून : मुख्यमंत्री

    Sun Jan 3 , 2021
    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों को कड़ी सजा मिलेगी। इसके लिए कानून बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन हैं। पत्थरबाजी साधारण अपराध नहीं है। इससे किसी की जान भी जा सकती है। पत्थरबाजी, भय और आतंक का माहौल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved