img-fluid

कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग के साथ खुलेंगी आधुनिक सब्जी मंडियां

March 03, 2026

  • किसान कल्याण वर्ष में मिलेगा हजारों करोड़ का लाभ

इंदौर। ये वर्ष किसान कल्याण को समर्पित रहेगा, जिसके चलते कल पहली कृषि कैबिनेट बड़वानी में हुई, जिसमें शामिल होने मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री और आला अफसर इंदौर होकर ही पहुंचे। हजारों करोड़ रुपए की सौगात कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए मंजूर की गई, तो साथ ही 50 एकड़ में आदर्श बीज उत्पादन केन्द्र बनाने, कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के साथ आधुनिक सब्जी मंडी की स्थापना भी की जाएगी। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री जुलवानिया स्थित भगोरिया हाट में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन से पूरा हाट परिसर उत्साह, रंग और पारंपरिक उल्लास से सराबोर हो गया। जनजातीय संस्कृति की जीवंत छटा से सजे इस पारंपरिक पर्व में मांदल की गूंजती थाप, पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित नर्तक-नर्तकियों की मनमोहक प्रस्तुतियां तथा गुलाल से रंगीन वातावरण ने भगोरिया को और भी आकर्षक बना दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय कलाकारों के साथ मांदल की थाप पर कदम मिलाकर उनकी कला और परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। किसान कल्याण वर्ष की पहली कैबिनेट में 27,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के निर्णय लिए गए।


  • किसानों के हित में भावांतर भुगतान योजना में सोयाबीन पर 1,500 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई। लाड़ली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये 1,500 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर समान अवसर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कैबिनेट के साथ पहली बार भीलट देव के दर्शन कर मन आनंदित हुआ। निमाड़ महान संत सिंगाजी, दादा धूनिवाले जैसी विभूतियों की पावन भूमि है, जिन्होंने समरसता और सद्भाव का संदेश दिया। आपसी द्वेष और मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ होली का त्यौहार मनाने का संदेश देते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बड़वानी जिले में उद्यानिकी फसलों का रकबा अधिक है। इसके विस्तार के लिये कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के साथ आधुनिक सब्जी मंडी की स्थापना की जाएगी।

    Share:

  • इंदौर में राजस्व वसूली पर एक्शन.... देर रात तक चली बैठकें

    Tue Mar 3 , 2026
    100 प्रतिशत टारगेट पर प्रशासन सख्त, होली के बाद कुर्की की कार्रवाई होगी इंदौर। राजस्व वसूली को लेकर कलेक्टर सख्त मोड पर आ गए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम और संयुक्त कलेक्टर को दी गई जिम्मेदारी के 100 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए समयसीमा तय कर दी है। उन्होंने कहा है कि जल्द से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved