img-fluid

मोदी सरकार अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर देश को गुमराह न करे – कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

March 01, 2026


सिरसा । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर (On the trade deal with America) मोदी सरकार देश को गुमराह न करे (Modi Government should not mislead the Country) ।


  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सिरसा की सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुमारी सैलजा ने दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा चलाए गए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के साथ मिलकर किया। यह अभियान देशहित से जुड़े गंभीर आर्थिक और कृषि प्रश्नों पर जनमत संगठित करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।

    इस अवसर पर कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ कथित ट्रेड डील को लेकर देशभर में भ्रम और आशंकाएं बनी हुई हैं। एक ओर सरकार के प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय समझौते की चर्चा करते हैं, वहीं दूसरी ओर यह कहा जा रहा है कि अभी तक कोई डील नहीं हुई। इस प्रकार के विरोधाभासी बयान जनता को गुमराह करने वाले हैं। सरकार को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि सच्चाई क्या है और यदि कोई वार्ता या समझौता हुआ है तो उसकी शर्तें सार्वजनिक की जाएं।

    उन्होंने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते में किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जा सकती। देश की कृषि और स्थानीय बाजारों को प्रभावित करने वाले निर्णय बिना व्यापक चर्चा, पारदर्शिता और जवाबदेही के नहीं लिए जाने चाहिए। लोकतंत्र में जनता को विश्वास में लेना सरकार की जिम्मेदारी है।

    कुमारी सैलजा ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का जनआंदोलन है। जब तक केंद्र सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट और तथ्यात्मक जानकारी सार्वजनिक नहीं करती तथा देशहित के प्रतिकूल किसी भी निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती, तब तक यह अभियान देशभर में चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि है और कांग्रेस पार्टी उस आवाज को मजबूती देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    Share:

  • विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है और इसे छीना नहीं जा सकता - कांग्रेस नेता सचिन पायलट

    Sun Mar 1 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Congress leader Sachin Pilot) ने कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है (Protesting is Democratic Right) और इसे छीना नहीं जा सकता (And it cannot be Taken Away) । एआई समिट के विरोध मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को मिली जमानत पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved