img-fluid

मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फ्लॉप – राजद नेता तेजस्वी यादव

March 25, 2026


मुजफ्फरपुर । राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejaswi Yadav) ने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति (Modi Government’s Foreign Policy) पूरी तरह फ्लॉप है (Is complete Flop) । सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं है।


  • उन्होंने कहा कि जब से एनडीए की सरकार बनी है, तब से विदेश नीति चौपट हो चुकी है। आज यहां विदेश नीति के नाम पर निजी पॉलिसी पर सरकार काम कर रही है। इससे जनता को कोई लाभ नहीं होगा। देश में रसोई गैस की किल्लत को लेकर उन्होंने कहा कि आगे अभी परेशानियां और बढ़ने वाली हैं। आगे रसोई गैस की किल्लत होगी और पेट्रोल, डीजल के दाम भी बढ़ेंगे।

    तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार अराजकता के दौर से गुजर रहा है । उन्होंने कहा कि बिहार में पुलिस पूरी तरह फेल हो चुकी है और सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि गायघाट में हुई हत्या के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हम लोग पीड़ित परिवार से मिलेंगे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन दोषी दारोगा के खिलाफ एक्शन ले और उसे सजा दिलाने का काम करे।

    पुलिस का काम अपराधियों पर कार्रवाई करना है, लेकिन पिछले दिनों यहां गायघाट के चोरनिया गांव में हुई एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या की घटना में आरोप वहां के थानाध्यक्ष पर ही लगा है। उन्होंने कहा कि सुना तो यहां तक जा रहा है कि थानाध्यक्ष ने शराब के नशे में निर्दोष को गोली मार दी। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस पर अब सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। बिहार अराजकता के दौर से गुजर रहा है। हर दिन गोलियां चल रही हैं। अपराधी जहां चाह रहे हैं, घटना को अंजाम दे रहे हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved