भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मोदी राष्ट्र गौरव के लिए कुछ भी कर गुजरने का प्रतिरूप

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि हम रहे न रहे दिन चार, माँ तेरा वैभव अमर रहें का प्रतिरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। संवेदनाओं और संकल्प की पूर्ति के लिए सर्वस्व समर्पण ही उनकी जीवन यात्रा है, जिसमें जन, जीव और जंतु सभी के दु:ख दर्द की चिंता और चेतना है। राष्ट्र के गौरव के लिए कुछ भी कर गुजरने का संकल्प और सामथ्र्य है। राज्यपाल कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में डिलीवरिंग डेमोक्रेसी संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 20 वर्षों में गतिशील गणतंत्र को नई ऊँचाइयाँ मिली हैं। चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास सांरग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धवल वस्त्रधारी संत है। समाज के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने के जीवन दर्शन का प्रतिरूप है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत किया है।



उनका 20 वर्षों का कार्यकाल अंत्योदय से आत्म-निर्भरता की विकास यात्रा है। उनके गुजरात विकास मॉडल के उत्कृष्ट कार्यों को देश ने शिरोधार्य करते हुए राष्ट्र का नेतृत्व प्रदान किया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्म-निर्भर, समर्थ और समृद्ध भारत के निर्माण के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने समावेशी विकास का मॉडल मज़बूत किया है, जिसमें सभी के लिए समान अवसर है। उन्होंने बताया कि देश में 18 हजार स्टार्टअप शुरू हुए हैं। इनमें से 42 प्रतिशत महिलाओं के हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब दुनिया के व्यापार में भारत की भागीदारी 60 प्रतिशत से अधिक होती थी।

Share:

Next Post

पदोन्नति को लेकर आंदोलन की रणनीति बना रहे कर्मचारी संगठन

Mon Feb 14 , 2022
17 फरवरी की बैठक के बाद तय होगी रणनीति भोपाल। प्रदेश में सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों की पदोन्नति पिछले छह साल से बंद है। पदोन्नति का रास्ता निकालने के लिए गठित मंत्री समूह ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। मंत्री समूह ने कई बार बैठकों की खानापूर्ति करने के बाद पदोन्नति के लिए कर्मचारियों […]