
नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन 26वें दिन में प्रवेश कर चुका है। हाल ही में किसानों ने ऐलान किया था कि सोमवार से हर रोज 11 किसान 24 घंटे के भूख हड़ताल पर रहेंगे। कृषि कानून को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा- व्यथित हूँ , विचलित हूँ.. मोदी जी, इतिहास आपकी सरकार को किसानों का हत्यारा कहेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved