
उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। इस बहाने भाजपा के पदाधिकारियों को आम लोगों तक पहुंचने के लिए कहा गया है। इसकी जवाबदारी भाजपा के सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ को दी गई है।
मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है और भाजपा पूरे देश में आयोजन करने जा रही है। विशेषकर जिन राज्यों में इस साल के अंत में तथा अगले साल विधानसभा चुनाव है, वहां संगठन को मजबूत करने और आम लोगों के बीच जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का कार्यक्रम मोदी के जन्मदिन के बहाने तैयार किया है। हालांकि इसे सेवा पखवाड़ा नाम दिया गया है, जो 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रदेश एवं जिला स्तर पर मोदी के कृतित्व पर प्रदर्शनी लगाने का कार्यक्रम भी शामिल किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved