img-fluid

मोहन सरकार का एक वर्ष पूर्ण, मोदी के मंत्र को किया साकार

December 15, 2024

  • सबका साथ-सबका विकास और सरकार को मिला सबका मिला विश्वास- प्रहलाद पटेल

इन्दौर। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार का एक साल पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने भाजपा कार्यालय पर कहा कि सरकार ने मोदी के मंत्र सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के साथ गौरवशाली विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने का प्रयास किया।

जावरा कम्पाउण्ड स्थित भाजपा कार्यालय पर मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार का एक साल पूर्ण होने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि मध्यप्रदेश में 13 दिसंबर 2023 को डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक वर्ष में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए है चाहे गरीब कल्याण के लिए इंदौर के हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800 श्रमिक परिवारों की लंबित राशि 224 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया, संबल 2.0 के अंतर्गत 1 करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन।


40 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 895 करोड़ रुपये से अधिक की अनुग्रह राशि का अंतरण एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में प्रतिमाह 55 लाख हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि का अंतरण या महिला सशक्तिकरण, जिसके अंतर्गत शासकीय सेवाओं में महिलाओं को अब 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, लाड़ली बहना योजना में 1.29 करोड़ बहनों को जनवरी 2024 से अब तक 19 हजार 212 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया गया। रक्षाबंधन पर बहनों को 250-250 रुपए अतिरिक्त राशि नेग के रूप में दी गई। प्रदेश की लगभग 26 लाख लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर की रीफिलिंग के लिए वर्ष 2024 में 715 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया गया,एक लाख से अधिक दीदीयां लखपति बनी हैं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिला अध्यक्ष चिन्टू वर्मा, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप नायर, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, सहमीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Share:

  • बिहार : नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ि‍यों पर लगाई आग, दो जेसीबी समेत छह गाड़ियां फूंक दी, लेवी की डिमांड

    Sun Dec 15 , 2024
    पटना । बिहार (Bihar) के अरवल में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी (Construction Company) को निशाना बनाया गया। जिले के करपी थाना क्षेत्र के मखमिलपुर गांव के पास पेट्रोल पंप पर खड़ी सड़क निर्माण कंपनी की गाड़ियों (vehicles) में गुरुवार की देर रात अज्ञात बंदूकधारियों ने आग लगा दी। आधा दर्जन बंदूकधारी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved