जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्स को लेकर एक बार फिर चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ (WHO) ने अपनी रिपोर्ट में मंकीपॉक्स के 50 देशों तक फैलने और नाइजीरिया में मंकीपॉक्स (monkeypox) से पहली मौत होने की पुष्टि की है।डब्ल्यूएचओ WHO की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के 50 देशों में अब तक मंकीपॉक्स monkeypox के 3,413 मामले मिले हैं। इनमें से नाइजीरिया में 41 संक्रमित हैं। नाइजीरिया में मंकीपॉक्स से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। इस रिपोर्ट के अनुसार 17 से 22 जून के बीच आठ नए देशों में 1,310 मामले सामने आए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved