img-fluid

मध्यप्रदेश में मोंथा का असर, 11 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

October 31, 2025

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में चक्रवाती तूफान मोंथा (Montha) अपना असर दिखा रहा है। एक साथ कई सिस्टम सक्रिय होने के कारण मध्यप्रदेश में आंधी, बारिश (thunderstorm and rain) और गरज-चमक का दौर जारी है। समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला और हलकी से मध्यम बारिश हुई।

इसके चलते मौसम और सर्द हो गया। दिन में लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। प्रदेश के कई जिलों का अधिकतम तापमान 23 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से 7.6 डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि मौसम में यह बदलाव चक्रवाती तूफान मोंथा का असर है, जो कमजोर होकर लो प्रेशर बन गया है और पूर्वी मप्र की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर समेत 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।



अगले 72 घंटे झमाझम का अलर्ट
31 अक्टूबर-ह्य1झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हलकी बारिश का अलर्ट।
1 नवंबर-आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल में हलकी बारिश का अलर्ट।
2 नवंबर-झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर।

Share:

  • पाकिस्तान सेना प्रमुख मुनीर ने अलापा शांति का राग, आतंकवाद को लेकर दिया बयान

    Fri Oct 31 , 2025
    डेस्क। पाकिस्तान (Pakistan ) जिसने पड़ोसी देशों को कभी शांति (Calmness) के साथ नहीं रहने दिया वो अब शांति के गीत गा रहा है। दुनिया जानती है कि ओसामा बिन लादेन को किसने शरण दी थ और वो कहा मारा गया था। इस बीच शांति के गीत कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved