img-fluid

सऊदी में दिखा चांद तो जुमे को भारत में मनेगी ईद, उलमा ने की सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील

March 18, 2026

मेरठ। ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) की तारीख को लेकर सबकी नजरें सऊदी अरब (Saudi Arabia) में चांद (Moon) दिखने पर टिकी हैं। यदि वहां आज चांद नजर आता है, तो भारत (India) में जुमे के दिन ईद (Eid) मनाई जाएगी। इसको लेकर मस्जिदों और ईदगाहों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मेरठ में ईद की नमाज सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच अलग-अलग मस्जिदों में अदा की जाएगी। मस्जिद कमेटियों और स्थानीय प्रशासन ने इसके लिए समय तय कर सार्वजनिक कर दिया है।

उलमा ने लोगों से अपील की है कि वे नमाज केवल मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा करें। खासतौर पर सड़कों पर नमाज न पढ़ने की सलाह दी गई है, ताकि ट्रैफिक और आम लोगों को कोई परेशानी न हो।

ईद के मद्देनजर मेरठ रेंज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र की 460 ईदगाहों और 1865 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जाएगी। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र को 23 जोन और 79 सेक्टर में बांटा गया है, जहां पुलिस अधिकारी निगरानी करेंगे।


  • सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही 66 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) भी बनाई गई हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहेंगी।

    प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से भीड़ और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि ईद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

    वहीं, शिया समुदाय की मस्जिदों में भी नमाज का समय तय कर दिया गया है। शहर की 6 मस्जिदों में सुबह 8 से 9 बजे के बीच ईद की नमाज अदा की जाएगी।

    Share:

  • ईरान को लेकर इस्राइल का सख्त संदेश, कहा- नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं छोड़ेंगे, ढूंढकर खत्म करेंगे

    Wed Mar 18 , 2026
    तेल अवीव। इस्राइल और ईरान (Israel and Iran) के बीच जारी तनाव के बीच इस्राइल ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि वह अपने खिलाफ किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने चेतावनी दी है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) भी उसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved