
मुंबई. दो दिन पहले मुंबई (Mumbai) में हुई एक नाव दुर्घटना (boat accident) में 15 लोगों की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) से कुछ पर्यटक नाव के जरिए एलीफैंटा गुफाओं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भारतीय नौसेना की एक स्पीड बोट का पर्यटकों की नाव से दुर्घटनावश टकराव हो गया। दोनों नावों में करीब 60 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई।
पूज्य मोरारी बापू ने इस घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और उनके परिवारजनों को सांत्वना दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved