लंदन। ब्रिटेन की संसद में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (PM Keir Starmer) ने कामसूत्र (Kamasutra) का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है। बुधवार को संसद में श्रमिकों के अनियार्य डिजिटल पहचान पत्र (Mandatory digital identity card) को लेकर जारी गरमागरम बहस के दौरान स्टार्मर ने कंजर्वेटिव पार्टी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इस पार्टी ने 14 वर्षों में कामसूत्र से ज्यादा पोजिशन बना ली हैं। श्रमिकों के अनिवार्य पहचान पत्र को लेकर स्टार्मर सरकार को लगातार आलोचना का सामना कर पड़ रहा है।
स्टारमर ने बहस का इस्तेमाल पिछली कंजर्वेटिव सरकार पर निशाना साधने के लिए भी किया, जिसमें उन्होंने बार-बार होने वाले नेतृत्व परिवर्तन और मंत्री पदों में फेरबदल पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “पिछले 14 वर्षों में उनके पास पांच प्रधानमंत्री, छह चांसलर, आठ गृह सचिव और 16 आवास मंत्री रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “14 वर्षों में उनके पास कामसूत्र से भी अधिक पोजीशन थीं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि वे थक चुके हैं और उन्होंने देश को बर्बाद कर दिया है।”
डिजिटल आईडी योजना, जिसे पहली बार पिछले साल सितंबर में प्रस्तावित किया गया था, ब्रिटेन में काम करने के अधिकार को सत्यापित करने के लिए बनाई गई थी। शुरू में इसे अनिवार्य बनाने का इरादा था, लेकिन इस प्रस्ताव का राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों और जनता के कुछ वर्गों द्वारा व्यापक विरोध किया गया, जिन्होंने गोपनीयता संबंधी चिंताएं जताईं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved