
उज्जैन। बरसात के चलते मंडी में इन दिनों गेहूँ सहित अन्य उपजों की आवक सीमित हो गई है लेकिन परिसर में गैर कृषि व्यवसाय खूब चल रहा है। यहाँ गैर कृषि व्यवसाय की पूरे परिसर में 100 से अधिक दुकानें हैं और 17 अतिक्रमणों को भी मंडी प्रशासन ने चिन्हित किया था। इन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
उल्लेखनीय है कि संभाग की सबसे बड़ी उज्जैन कृषि उपज मंडी 144 बीघा के दायरे में बसी हुई है। वर्षों से यहाँ किसान उपज बेचने आ रहे हैं और समय के साथ-साथ मंडी परिसर में कृषि संबंधी व्यवसाय के साथ-साथ गैर कृषि व्यवसाय भी बढ़ता चला गया। कोरोना महामारी शुरु होने से पहले साल 2020 में मंडी प्रशासन द्वारा मंडी क्षेत्र के दायरे में संचालित हो रही 103 गैर कृषि दुकानों के कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके अलावा मंडी प्रशासन ने मंडी में आसपास के 17 अतिक्रमणों को भी चिन्हित किया था और उसके बाद तहसील न्यायालय के जरिये जारी नोटिस की तामिल भी हो गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved