
उज्जैन। आज सुबह मंगलनाथ मार्ग स्थित सांदीपनि आश्रम के सामने बीच रोड पर सौ से अधिक पुराना पेड़ अचानक गिर गया और उसके नीचे से दबने से कार, ऑटो और बाईक दबकर चकनाचूर हो गए। गनीमत रही कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त वहाँ भीड़ कम थी नहीं तो गंभीर हादसा हो सकता था।
आज सुबह 7 बजे के करीब मंगलनाथ मार्ग पर सांदीपनि आश्रम के सामने स्थित सौ साल से अधिक पुराना पेड़ एकाएक धराशायी हो गया। पेड़ काफी पुराना होकर सूख चुका था और इस पर नगर निगम ने सुंदरता के पेंट करा रखा था। पेड़ के नीचे एक कार, ऑटो और बाईक दब गई। घटना के समय वहाँ भीड़ कम थी इसलिए गंभीर हादसा होने से बच गया। वहां समीप ही कई गुमटियां और दुकानें लगती हैं लेकिन सुबह वहाँ कोई नहीं था और सुबह घूमने वाले लोग ही वहाँ से निकल रहे। एकाएक पेड़ गिरने से वहां भीड़ लग गई थी। बाद में नगर निगम की क्रेन पहुँची और पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved