
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर की फिल्म ‘यशवंत’ का एक डायलॉग है, ‘एक मच्छर, एक मच्छर साला आदमी को हिजड़ा बना देता है।’ पर एक मक्खी क्या-क्या करवा सकती है इस बात का आपको अंदाजा तक नहीं है। फ्रांस में एक शख्स मक्खी के कारण अपने घर में ही धमाका कर बैठा।
इस शख्स की उम 80 वर्ष है। वो डिनर कर रहा था तभी एक मक्खी उनके आसपास भिनभिनाकर तंग करने लगी। शख्स ने इलैक्ट्रिक रैकेट उठाया। वो उस मक्खी से परेशान हो गया था। लिहाजा वो उसे मारना चाहता था।
वो इस रैकेट से मक्खी को मारने की कोशिश करने लगा। लेकिन वहां गैस लीक हो रही थी। इसी बीच गैस और रैकेट से निकली चिंगारी का रिएक्शन हो गया। फिर एक खतरनाक धमाका हुआ। इस धमाके में सारा का सारा किचन उड़ गया। यहां तक कि घर के एक हिस्से की छत भी उड़ गई।
हालांकि इस शख्स का नाम तो नहीं पता लेकिन इतना पता चल गया कि इस हादसे में उसे कुछ नहीं हुआ। फिलहाल घर की रिपेयर की जा रही है। लेकिन देखा… एक मक्खी को पकड़ना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved