
जबलपुर । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में एक बंद मकान के अंदर मां-बेटी (Mother-Daughter) की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची तो घर का ताला तोड़कर लाशों को बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक मां का बेटा बीते बीस दिनों से लापता है। यह घटना जबलपुर शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के दराहई मस्जिद के पास की है। घर में बेटी की लाश फंदे से लटकी मिली जबकि मां की बिस्तर पर। घर के बाहर ताला और बेटा लापता होने के कारण हत्या और आत्महत्या के बीच गुत्थी उलझी हुई है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है कि आखिर हत्या के पीछे क्या कारण है।
शनिवार देर रात मकान से तेजी से बदबू आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मगर अंधेरा हो जाने के कारण पुलिस घटनास्थल पर रात के बजाय सुबह पहुंची। इसके बाद ताला तोड़कर पुलिस अंदर गई तो पता चला कि मां-बेटी की लाश पड़ी हुई है। घर के बाहर ताला, बेटा बीते 20 दिनों से लापता है। इससे हत्या और आत्महत्या के बीच गुत्थी उलझी हुई है।
मरने वाली महिलाओं में मां शयमा साहू की उम्र 70 जबकि बेटी शिखा की उम्र 45 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बेटी की शादी पुणे में हुई थी। अभी कुछ दिन पहले ही भाई उसे घर लेकर आया था। इसके बाद से बीते 20 दिनों से वह भी लापता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद भी चल रहा था। आशंका लगाई जा रही है कि बेटे ने हत्या को अंजाम दिया है। इस मामले में परिवार की रिश्तेदार कविता साहू ने बताया कि संपत्ति को लेकर परिवार के बीच पहले से विवाद चलता था। फिलहाल पुलिस कॉल डीटेल के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही आस-पास के लोगों से भी जांच पूछताछ हो रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved