
जबलपुर। बरगी थाना अतंर्गत पुलघाट में आज सुबह घाट में नहा रही एक महिला और उसके 9 वर्षीय बेटे की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना आज सुबह 11:30 बजे की बताई जा रही है। महिला और उसके बेटे की डूबने की जानकारी लगते ही पुलिस होमगार्ड और स्थानीय गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गई। जिसके कुछ देर बाद ही महिला और उसके बेटे के शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच मामले को जांच में लिया है।
परिजनों में शोक की लहर
सुबह घटित हुई दर्दनाक घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर है। परिजनों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि एकाएक कैसे इतना बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मृतिका क्रांतिबाई और 9 वर्षीय मोहित के शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved