मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इंडस्ट्री की उन बहुओं में से एक हैं, जिनकी अपनी सास से काफी अच्छी बनती है। नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और आलिया भट्ट अब तक मीडिया के सामने जितनी बार भी आए हैं, लोगों ने इनकी जोड़ी की नजरें ही उतारी हैं लेकिन राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सिरी पर कुछ ऐसा हुआ कि लोगों में शक बैठ गया है कि बॉलीवुड की इस सास-बहू की जोड़ी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। असल में राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सिरी के मौके पर आलिया भट्ट कुछ कहती हुईं नीतू की तरफ बढ़ीं कि तभी नीतू उनकी बात सुने बिना ही आगे चली गईं। लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया कि इनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है, वरना नीतू यूं बहू आलिया (Neetu Alia Fight) को अनदेखा करती हुई क्यों आगे बढ़ती?
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। फैंस को दोनों साथ में काफी पसंद हैं। लेकिन हाल ही में हुए उनके फैमिली इवेंट के कुछ वीडियोज वायरल होने के बाद फैंस कमेंट करने लगे कि रणबीर सपोर्टिव नहीं हैं। रणबीर की ट्रोलिंग होता देखा आलिया का रिएक्शन आया है।
रणबीर का नया वीडियो, आलिया ने भी किया लाइक
अब रणबीर और आलिया के फैंस ने एक्टर का एक वीडियो शेयर किया है और लिखा कि इस रणबीर कपूर को कोई पोस्ट नहीं करता। इस वीडियो में आप देखेंगे कि रणबीर हर मोमेंट पर आलिया का हाथ पकड़ते हैं। जब सीढ़ियों से दोनों उतरते हैं तो तब भी वह आलिया का हाथ पकड़ते हैं। इस वीडियो को शेयर कर लिखा है कि रणबीर का ये साइड सोशल मीडिया पर नहीं दिखाते हैं। वे बस 2 सेकेंड का क्लिप काटकर पूरा नेगेटिव पीआर कर देते हैं, लेकिन रिएलिटी यही है। लोगों को आसानी से बेवकूफ बनाया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि आलिया ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved