मुंबई (Mumbai)। 20 से 25 हजार रुपये की रेंज में नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर चल रही GOAT सेल में आपके लिए तगड़ा ऑफर है। 25 जुलाई तक चलने वाली इस सेल में आप IP68 वॉटर प्रोटेक्शन वाले तगड़े स्मार्टफोन (smart fone-)- Motorola Edge 50 Fusion को बेस्ट डील में खरीद सकते हैं। 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस मोटोरोला फोन की कीमत 22,999 रुपये है। सेल में आप इसे 1500 रुपये तक की छूट के साथ ऑर्डर कर सकते हैं। इस बैंक डिस्काउंट के लिए आपको ऐक्सिस बैंक के कार्ड से ईएमआई ट्रांजैक्शन करना होगा।
फोन खरीदने के लिए अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको 5 पर्सेंट का कैशबैक भी मिलेगा। यह फोन आसान ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को 18,550 रुपये तक कम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved