img-fluid

MP: बस पलटने से दीपावली मनाने जा रहे 30 मजदूर घायल

October 23, 2022

गुना। मध्य प्रदेश के गुना (Guna of Madhya Pradesh) के पास सूरत से कानपुर जा रही बस पलट गई। हादसे में 30 मजदूर घायल हुए हैं, जो दीपावली मनाने (celebrate diwali) लौट रहे थे। यात्रियों का आरोप है कि चालक ने शराब (Liquor) पी रखी थी और बस ओवरलोड थी। पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है की हादसा रविवार दोपहर करीब 12 बजे नेशनल हाईवे-46 पर गुना बायपास पर हुआ है।

बताया गया कि शनिवार सुबह 10:30 को सूरत में काम करने वाले मजदूर बस से कानपुर के लिए निकले थे। 52 सीटर बस में 100 से ज्यादा सवारी बिठाई गई थीं, वहीं ऊपर ढेर सारा सामान था। तेज रफ्तार के कारण बस गुना बायपास पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमे से 4 गंभीर रूप से घायल हैं। एक को ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। शेष घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।


घायल यात्रियों ने बताया कि शनिवार सुबह सूरत से बस से कानपुर के लिए निकले थे। रविवार सुबह 11 बजे बस गुना बायपास पर टोल नाके से पहले रुकी थी। यात्रियों ने आशंका जताई कि यहीं पर बस चालक ने शराब पी ली। पौने 12 बजे बस आगे बढ़ी, बस की रफ्तार तेज थी। यात्री महिलाओं ने चालक को धीरे चलाने का भी कहा था, पर वह नहीं माना। ढाबे से 5 किमी आगे बस पहले पलट गई। हादसे में ड्राइवर भी घायल हुआ है।

एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमे से चार गंभीर घायल हैं। एक को ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। बाकी तीन को भी रैफर करने की तैयारी चल रही है। सवारियों में ज्यादातर मजदूर हैं, जो दीपावली पर अपने घर जा रहे थे। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और बस में क्षमता से अधिक सवारियां भरी हुई थीं। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकल सवार को बचाने के चक्कर में बस पलटी है। चालक के नशे में होने मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Share:

  • बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डालकर पुलिस को पीटा, हिरासत से साथी को छुड़ा ले गए

    Sun Oct 23 , 2022
    बूंदी: राजस्थान पुलिस पर एक बार फिर हमला (Attack on police) किया गया है. कोटा संभाग के बूंदी (Bundi) जिले में कुछ बदमाशों ने पुलिस की आंखों में धूल नहीं बल्कि मिर्ची झौंककर उनको जमकर पीटा. उसके बाद पुलिस हिरासत से अपने साथी को छुड़ा ले गए. हमले में एक सहायक पुलिस उप निरीक्षक (sub […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved