खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्रः पैरा ओलंपियन रुबिना समेत 30 खेल हस्तियां नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित

भोपाल। पैरा ओलंपियन रूबिना फ्रांसिस, श्रेया अग्रवाल, शिवानी पवार, बुसरा खान, अमन सिंह बिस्ट, माघवेंद्र शर्मा, दीपक सिंह नरवरिया सहित 30 खेल हस्तियों को राजधानी भोपाल के मानस भवन में सोमवार शाम को आयोजित भव्य समारोह में 26वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुमताज खान को लाइफटाइम व वरिष्ठ खेल पत्रकार चरणपाल सिंह सोबती को खेल पत्रकार अवॉर्ड से नवाजा गया। समारोह में सभी खिलाडिय़ों को अवॉर्ड, शॉल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी हॉकी खिलाड़ी जलालउद्दीन, अध्यक्ष एएस सिंहदेव, विशेष अतिथि विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक पीसी शर्मा, ओलंपियन अंकित शर्मा, भारतीय कयाकिंग-केनोइंग के महासचिव प्रशांत कुशवाहा, एडवांस फिटनेस के डायरेक्टर राजेंद्र राहुरीकर एवं खिलाड़ी अतिथि रुबिना फ्रांसिस ने मिलकर सभी खेल हस्तियों को सम्मानित किया।

सम्मानित हुए खेल सितारों की सूची
म.प्र. खेल रत्न– रुबिना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग) म.प्र. अकादमी,
स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर- पुनीत दाते (क्रिकेट) भोपाल,
श्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड- दीपक सिंह नरवरिया (कराते) म.प्र. अकादमी, श्रेया अग्रवाल (शूटिंग) जबलपुर, अभिशेष सिंह बघेल (बॉडी विल्डिंग) रीवा, परम पदम बिरथरे (तैराकी) इंदौर, योगेश चौधरी (साफ्ट टेनिस) देवास, दिग्विजय पटेल (थ्रो बॉल) भोपाल।
श्रेष्ठ प्रतिभा खेल खिलाड़ी अवॉर्ड- बुसरा खान (एथलेटिक्स) म.प्र. अकादमी म.प्र., अमनसिंह बिष्ट (बॉक्सिंग) भोपाल, कृष्णा मिश्रा (स्क्वॉश) इंदौर, शिवानी पवार (कुश्ती) छिंदवाड़ा, माधवेन्द्र प्रताप शर्मा (शतरंज) भोपाल, शांतनु पांडे (ड्राप रोवॉल) औबेदुल्लागंज।
लाइफ टाइम अवॉर्ड- मुमताज खान (एथलेटिक्स) भोपाल।
स्पेशल अवॉर्ड- चिन्तामन कश्यप (बॉक्सिंग) जबलपुर, फेथ क्रिकेट क्लब भोपाल।
श्रेष्ठ कोच अवॉर्ड- विजुश बरोई (कया-केनो) म.प्र. अकादमी, जयवर्धन सिंह चौहान (शूटिंग पिस्टल) म.प्र. अकादमी, अमित गौतम (एथलेटिक्स) म.प्र. अकादमी, अमीन अहमद शेख (टेनिस) खंडवा, देवेन्द्र सिंह (फुटबॉल) भोपाल, म.प्र. अकादमी।
खेल प्रमोटर अवॉर्ड- स्व. डॉ. एम.जी. नाडकर्णी (टेबल टेनिस, मरणोपरांत), संदीप सिंह डोंगर (क्रिकेट) विदिशा, विष्णुकांत सहाय (सीबीएससी स्पोर्ट्स) भोपाल।
खेल पत्रकार अवॉर्ड- चरनपाल सिंह सोबती (क्रिकेट सम्राट) दिल्ली। मनीष चांदे (दैनिक भास्कर) जबलपुर।
खेल संस्थान अवॉर्ड- धार लिटिल शटलर वेलफेयर सोसायटी धार।
श्रेष्ठ क्लब अवॉर्ड- महादजी सिंधिया हॉकी अकादमी ग्वालियर, अरेरा क्रिकेट अकादमी भोपाल। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

पन्नाः पवई उप जेल से भागे तीन कैदी, एक पकड़ाया, दो की तलाश जारी

Tue Oct 12 , 2021
पन्ना। मप्र के पन्ना जिले में पवई स्थित उप जेल से सोमवार शाम को दीवार फांदकर तीन कैदियों के भागने का मामला सामने आया है। हालांकि, एक कैदी को घायल होने के कारण पकड़ किया गया, लेकिन दो कैदी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और सर्चिंग शुरू […]