img-fluid

MP: विधवा महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म, विरोध में नगर बंद और उग्र आंदोलन की चेतावनी

July 12, 2026

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के अलीराजपुर जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां विधवा महिला के साथ हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म, डकैती और अमानवीय बर्बरता की घटना के विरोध में रविवार को जनआक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। मामला बोरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसे लेकर बोरी समेत आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण और युवा मोटरसाइकिलों के साथ विशाल बाइक रैली निकालकर न्याय की मांग की। रैली के दौरान पूरे क्षेत्र में “पीड़िता को न्याय दो”, “दोषियों को गिरफ्तार करो” और “कड़ी कार्रवाई करो” जैसे नारे गूंजते रहे।

रैली के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई और मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे क्षेत्र में नगर बंद, चक्काजाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह घटना केवल एक महिला के साथ अपराध नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा और सम्मान पर हमला है।


  • प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में लगातार गंभीर अपराध हो रहे हैं, लेकिन अपराधियों में पुलिस का डर समाप्त हो चुका है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से बोरी थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved