img-fluid

MP विधानसभा होगी डिजिटल, बजट सत्र से विधायकों की मेज पर दिखेंगे टैबलेट

February 11, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Legislative Assembly) के कामकाज को डिजिटल बनाने की दिशा में नया कदम उठाया जा रहा है। आगामी बजट सत्र (Budget Session) से विधायकों की मेज पर टैबलेट रखे जाएंगे। यह व्यवस्था राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NEVA) के तहत लागू की जा रही है। शुरुआत में विधायकों को टैबलेट के जरिए बजट से जुड़े दस्तावेज देखने की सुविधा मिलेगी।

हालांकि, टैबलेट का पूरा उपयोग बाद के सत्रों में किया जाएगा, क्योंकि अधिकांश विधायकों को इसके इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है। अधिकारियों ने बताया कि विधायकों की मेज पर टैबलेट लगाने के लिए बिजली कनेक्शन का काम पूरा हो चुका है और बजट सत्र से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। बता दें, कि देश के कई राज्यों में पहले ही यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। इससे कागज की खपत कम होगी और विधानसभा का कामकाज तेज, आसान और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा।


  • प्रशिक्षण भी दिया जाएगा
    विधानसभा अधिकारियों के अनुसार, बजट सत्र के बाद विधायकों को टैबलेट चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद विधानसभा के कामकाज में टैबलेट का व्यापक उपयोग किया जाएगा।

    टैबलेट की विशेषताएं
    टैबलेट में अधिकतर सामग्री हिंदी भाषा में होगी, हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद की सुविधा मिलेगी। सवालों और कार्यसूची को खोजने का विकल्प होगा। साथ ही माइक्रोफोन की मदद से बोलकर सर्च किया जा सकेगा। पासवर्ड से कहीं से भी NEVA सॉफ्टवेयर एक्सेस किया जा सकेगा।

    Share:

  • भोपाल में पानी की लाइन के ऊपर शौचालय, नहीं थम रहे निगम के कारनामे

    Wed Feb 11 , 2026
    भोपाल। इंदौर (Indore) के भागीरथपुरा (Bhagirathpura) में जल त्रासदी से अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन इस भयानक दुर्घटना के बाद भोपाल नगर निगम (Bhopal Municipal Corporation) ने कोई सबक नहीं लिया। गैस पीड़ित इलाके में नगर निगम का एक और कारनामा सामने आया है। दरअसल, जिस जगह से पीने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved