img-fluid

MP: छतरपुर में मस्जिद में घुसकर धार्मिक दस्तावेज जलाने का प्रयास… जांच में जुटी पुलिस

October 25, 2025

छतरपुर। एमपी (MP) के छतरपुर जिले (Chhatarpur district) में असामाजिक तत्वों की ओर से माहौल खराब करने की कोशिश की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि छतरपुर जिले (Chhatarpur district) के हरपालपुर थाना क्षेत्र (Harpalpur police station area) के इमलिया गांव में कुछ असामाजिक तत्व गुरुवार देर को मस्जिद (Mosque) में घुस गए। इन लोगों ने मस्जिद में रखे कुछ धार्मिक दस्तावेज (Religious Documents) जलाने की कोशिश की। इस घटना सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।


छतरपुर के एसपी अगम जैन ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 23-24 अक्टूबर की दरम्यानी रात छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में माहौल खराब करने की कोशिश की एक घटना हुई। इसमें कुछ लोगों ने एक मस्जिद में धार्मिक दस्तावेजों को जलाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर छानबीन की।

पुलिस टीम ने घटना के बारे में सभी उपलब्ध जानकारियां जमा की। इसके बाद बीएनएस धारा 326 (6) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस की ओर से इस घटना की बाबत कई संदिग्धों को राउंडअप किया गया है। यही नहीं दो प्रमुख आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही इन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो प्रमुख आरोपियों के खिलाफ पहले भी केस दर्ज किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने डेढ़ या दो साल पहले भी ऐसी वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आगे ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस का मकसद है कि जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे। आगे भी जो इस तरह से वातावरण खराब करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्स से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share:

  • भारतीय क्रिकेट के महानतम वनडे खिलाड़ी: रवि शास्त्री ने सचिन से पहले उठाया इस खिलाड़ी का नाम

    Sat Oct 25 , 2025
    नई दिल्‍ली । पूर्व भारतीय हरफनमौला और कोच रवि शास्त्री(Coach Ravi Shastri) ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट(Indian cricket) के इतिहास के 5 ग्रेटेस्ट क्रिकेटरों(5 greatest cricketers) का चयन किया है। इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर से पहले विराट कोहली का नाम लिया है। कोहली ने वनडे क्रिकेट में सचिन के कई रिकॉर्ड तोड़े। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved