img-fluid

MP: दो पक्षों में खूनी संघर्ष: 6 लोग घायल, फसल कटाई को लेकर हुआ झगड़ा

November 11, 2025

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नरसिंहपुर (Narsinghpur) में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरी घटना पलोहा थाना अंतर्गत धोखेड़ा गांव की है। जहां मंगलवार को दो पक्षों में धान की फसल कटाई को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आक्रामक हो गए। इसी दौरान लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए। इस झगड़े ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।


  • वहीं इस विवाद में छह लोग घायल हुए है। जिन्हें गाडरवारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस खूनी संघर्ष से जुड़े लोगों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

    Share:

  • दिल्ली ब्लास्ट: आतंकी मसूद की बहन ने सौंपी थी 'महिला विंग' की कमान, डॉक्टर शाहीन ने किया बड़ा खुलासा

    Tue Nov 11 , 2025
    नई दिल्ली: दिल्ली ब्लास्ट (Delhi Blast) की जांच के बीच अब सामने आया है आतंकी नेटवर्क का नया और खतरनाक चेहरा- जैश-ए-मोहम्मद का महिला विंग. सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन शहीद को लेकर बड़ा खुलासा किया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि डॉ. शाहीन को भारत में जैश-ए-मोहम्मद के महिला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved