img-fluid

MP: कुएं में तैरते मिले युवक-युवती के शव, बाहर मिला सिंदूर और संदिग्ध सामान

May 27, 2026

मऊगंज। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मऊगंज (Mauganj) जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने सामाजिक रिश्तों और कानून व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नईगढ़ी थाना क्षेत्र के अकौरी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही एक कुएं से एक युवक और एक नाबालिग युवती के शव बरामद किए गए। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों रिश्ते में दादा और पोती बताए जा रहे हैं। कुएं के बाहर से पुलिस को सिंदूर, मोबाइल और कुछ संदिग्ध सामान मिला है, जिसके बाद इस घटना को प्रेम प्रसंग और सामाजिक दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन मृतक के परिजनों के दावों ने इस मामले को और पेचीदा बना दिया है।

मऊगंज जिले का अकौरी गांव मंगलवार की सुबह एक खौफनाक सच के साथ जागा। गांव के बाहर बने एक कुएं के पास जब ग्रामीणों ने लावारिस हालत में मोबाइल फोन और सिंदूर पड़ा देखा, तो अनहोनी की आशंका से पूरा इलाका कांप उठा। सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना और रामपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। जब कुएं के भीतर तलाशी शुरू हुई, तो एक के बाद एक दो शव बाहर निकाले गए।


  • मृतकों की शिनाख्त गांव के ही 24 वर्षीय शिवकुमार साकेत और 17 वर्षीय नाबालिग रेशमा साकेत के रूप में हुई है। पुलिस के सामने सबसे बड़ा चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब परिजनों ने बताया कि उम्र के फासले और रिश्ते के लिहाज से शिवकुमार, मृतका रेशमा का बाबा (दादा) लगता था। गांव में इस अजीबोगरीब रिश्ते और उनके बीच के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं।

    जांच में यह बात भी सामने आई है कि मृतका रेशमा बीते 19 मई को भी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 23 मई को उसे बरामद कर परिवार को सौंपा था। लेकिन महज़ दो दिन बाद यानी सोमवार की रात वह फिर गायब हो गई और अगली सुबह उसकी लाश कुएं में तैरती मिली। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों लगातार संपर्क में थे? और क्या समाज या परिवार के डर से दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया?

    घटना जितनी सीधी दिख रही है, उतनी है नहीं। मृतक के परिजनों ने शवों पर चोट के निशान होने का दावा किया है, जिससे ऑनर किलिंग या हत्या की साजिश की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर एंगल से तफ्तीश की जा रही है।

    Share:

  • MP: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, बच्चे और महिला की मौत, 12 से ज्यादा घायल

    Wed May 27 , 2026
    बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैतूल-खंडवा स्टेट हाईवे पर बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 8 वर्षीय बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें 2 लोगों की हालत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved