img-fluid

MP: पांच दिन से लापता सात वर्षीय ऋतिक का नग्न अवस्था में मिला शव

February 01, 2026

शहडोल। शहडोल जिले (Shahdol district) के धनपुरी थाना क्षेत्र (Dhanpuri police station area) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांच दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता सात वर्षीय बालक ऋतिक कोल का शव बगैय्या नाला के पास स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में भरे पानी से बरामद किया गया। बच्चे का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक बालक ऋतिक कोल झिल्ली दफाई का निवासी था और उसके पिता बलराम कोल पेशे से ड्राइवर हैं। परिजनों ने बताया कि ऋतिक 27 जनवरी को घर से अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने धनपुरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्चे की पतासाजी के लिए पुलिस द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।


  • पानी में पड़ा था शव
    बगैय्या नाला क्षेत्र में बंद पड़ी कोयला खदान के पास पानी में एक बच्चे का शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही धनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान लापता ऋतिक कोल के रूप में की गई। मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

    मामला संदिग्ध
    थाना प्रभारी खेम सिंह पेंड्रा ने बताया कि लापता होने की शिकायत मिलते ही पुलिस टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

    Share:

  • MP में मौसम का डबल अटैक, बारिश-आंधी के साथ घना कोहरा, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

    Sun Feb 1 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रविवार सुबह मौसम ने अचानक रंग बदल लिया। प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और घने कोहरे का असर देखने को मिला। दतिया और खजुराहो में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां दृश्यता घटकर 50 से 200 मीटर तक पहुंच गई। घने कोहरे के कारण लोगों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved