img-fluid

MP : गुना जेल में गद्दे और टीवी के लिए ‘रिश्वत का पैकेज’, डिप्टी जेलर पर वसूली के आरोप

February 08, 2026

गुना.  गुना (Guna) में जेल (jail) के अंदर कैदियों (prisoners) के साथ मारपीट (Beating) का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वीडियो में कैदियों को एक खंबे के सहारे खड़ा करके डंडे से मारपीट की जा रही है. कैदियों को बुरी तरह से पीटा जा रहा है जिसका वीडियो फुटेज वायरल हो गया. चाचौड़ा उप जेल में कैदियों के साथ इसलिए मारपीट की जाती है क्योंकि वे रिश्वत नहीं दे पाते. जो कैदी रिश्वत दे देते हैं, उन्हें बख्श दिया जाता है.

चाचौड़ा उप जेल में 200 से ज्यादा कैदी बंद हैं. अलग अलग अपराधों में सजा काट रहे कैदियों को JAIL TAX देना पड़ता है. यदि जेल में शांति से समय गुजारना है तो उसका टैक्स देने की प्रथा है. जो भी कैदी टैक्स नहीं दे पाता उसे यातनाएं दी जाती हैं. अवैध वसूली के इस खेल में जेल विभाग के कर्मचारी लिप्त हैं. हैरानी की बात ये है कि अवैध वसूली का ये खेल खुद डिप्टी जेलर उम्मेद सिंह मोहाने के नेतृत्व में चलता है.


  • चाचौड़ा उप जेल में अवैध वसूली के लिए कैदियों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. तस्वीरों में कैदियों को खंबे के सहारे खड़ा करके सजा दी जा रही है. डंडे से कैदियों के साथ मारपीट की जा रही है दुर्व्यवहार किया जा रहा है.
    बताया जा रहा है कि जेल के अंदर सभी तरह की सुविधाओं का पैकेज है. जो जितनी रिश्वत देगा उस कैदी पैकेज के हिसाब से ट्रीटमेंट मिलेगा. जिसमें अच्छा खाने पीने से लेकर गद्दे, टीवी, फ्रिज और अपने लोगों से मिलने के लिए जेल के अंदर मुलाकात कक्ष भी शामिल हैं.

    जेल के अंदर कैदियों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने की जानकारी जब चाचौड़ा SDM से ली गई तो उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. डिप्टी जेलर रवि मालवीय ने बताया है कि वीडियो 6 महीने पुराना है जिसे वायरल किया गया है. डिप्टी जेलर अवकाश पर गए हैं. जल्द ही लौटेंगे तो कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा.

    जेल विभाग को कलंकित करने वाले ये कारनामे कोई नए बात नहीं हैं. हाल ही में गणतंत्र दिवस की परेड में जेल विभाग द्वारा झांकी में प्रदर्शिनी लगाई गई थी ,जिसमें एक जीवित युवक को कैदी बनाकर फांसी पर लटका दिया गया था.जिसके बाद जेल विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया गया था. फिलहाल जेल में अवैध वसूली की खबरों ने विभाग को कठघरे में खड़ा कर दिया है.

    Share:

  • इंदौर: महिला की संघदिग्ध परिस्थितियों मे इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

    Sun Feb 8 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) मे एक महिला (Women) की पत्थर से सर कुचकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस (Police) ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। दरअसल परदेशीपुरा थाना (Pardeshipura Police Station) क्षेत्र में सुगनी देवी कॉलेज के पास स्थित मैदान से मिली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved