
शहडोल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल (Shahdol) से ब्यौहारी की तरफ जा रही यात्रियों से भरी एक बस (bus full of passengers) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक दर्जन यात्री घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं पांच लोगों को गंभीर चोट भी लगी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत बचाव कार्य प्रारंभ किया।
यह पूरा मामला ब्यौहारी थाना के टिहकी गांव (Tihki village) का बताया जा रहा है। बस में 35 लोग सवार थे। हादसे के दौरान मौके पर स्थानीय लोग मौजूद थे जिन्होंने सभी को बस से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्यौहारी में भर्ती कराया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved