img-fluid

MP के मुख्यमंत्री पहुंचे गोवर्धन, पत्नी संग की सप्तकोसीय परिक्रमा

March 11, 2023

मथुरा (Mathura)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) सपत्नीक शुक्रवार देररात गोवर्धन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना सिंह (Sadhna Singh) के साथ दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी के दर्शन (Darshan of Girirajji) कर आशीर्वाद लिया और बाद में ई-रिक्शा से गिरिराजजी परिक्रमा (Girirajji Parikrama by E-Rickshaw) लगाकर मनौती मांगी।


शुक्रवार की देर रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ सड़क मार्ग से एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोवर्धन पहुंचे। मुख्यमंत्री के यहां विंगस्टन होटल पहुंचने पर भाजपा विधायक ठा. मेघ श्याम सिंह, आईजी नचिकेता झा, डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश पांडेय ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ई-रिक्शा से दानघाट मंदिर पहुंचे और गिरिराजजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ई-रिक्शा से तो पत्नी साधना ने पैदल गिरिराज परिक्रमा लगाई। इस दौरान चौहान दंपति पूरी तरह भक्ति भाव में नजर आए। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए सीईओ फोरम की सिफारिश पर गौर करेंगे भारत-अमेरिका

    Sat Mar 11 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। भारत और अमेरिका (India and America) आर्थिक संबंधों (enhance economic ties) को बढ़ाने के लिए क्या उचित कार्रवाई की जाए। इस संबंध में सीईओ फोरम की सिफारिशों (CEO Forum Recommendations) पर दोनों देश गौर करेंगे। पीयूष गोयल (Piyush Goyal) और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री (US Secretary of Commerce) ने यहां आयोजित भारत-अमेरिका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved