img-fluid

MP: स्कूल में बच्चों के हाथों में किताब नहीं, थमा दी झाड़ू, चार शिक्षकों को नोटिस

September 01, 2026

मंडला। मंडला जिले (Mandla district) के मवई विकासखंड स्थित अमवार शासकीय प्राथमिक स्कूल में बच्चों से पढ़ाई के बजाय स्कूल परिसर और शौचालयों की सफाई कराए जाने का मामला सामने आया है। 27 अगस्त को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया और चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

वायरल वीडियो में कुछ बच्चे स्कूल के शौचालयों की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ बच्चे कक्षाओं में झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, अमवार शासकीय प्राथमिक स्कूल में कुल सात शिक्षक पदस्थ हैं, जिनमें तीन अतिथि शिक्षक शामिल हैं।


  • वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल की स्थिति की जांच की गई तो मौके पर केवल तीन अतिथि शिक्षक ही उपस्थित मिले। बच्चों से शौचालय और कक्षाओं की सफाई कराए जाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि शासन की ओर से स्कूलों की साफ-सफाई के लिए राशि और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं, इसके बावजूद बच्चों से सफाई का काम कराया जा रहा था।

    चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस
    जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) अशोक शुक्ला ने बताया कि मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल के चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    एक शिक्षक बिना सूचना के मिला अनुपस्थित
    मवई के प्रभारी बीईओ लालजी उइके ने बताया कि जांच के दौरान चार शिक्षकों की स्थिति की जानकारी ली गई। इनमें से एक शिक्षक कार्यालयीन कार्य से बीआरसी कार्यालय गए थे, जबकि दो शिक्षक अवकाश पर थे। वहीं, एक शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाया गया।

    लालजी उइके के अनुसार, दो शिक्षकों के कारण बताओ नोटिस के जवाब प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है। वहीं, एक साथ दो शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत करने के मामले में संकुल प्राचार्य को भी नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल, बच्चों से सफाई कराए जाने के मामले में विभागीय जांच जारी है। शिक्षकों के जवाब और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR रद्द , सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    Tue Sep 1 , 2026
    नई दिल्ली। नीट पेपर लीक (NEET paper leak) को लेकर दिल्ली समेत देशभर में हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का बड़ा आदेश आया है। शीर्ष अदालत ने अनुच्छेद 142 की शक्तियों का इस्तेमाल करके प्रदर्शनकारी छात्रों के दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया है। इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved