img-fluid

MP: कांग्रेस ने निकाली सिलेंडर की अर्थी, LPG किल्लत को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन

March 17, 2026

ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में घरेलू गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। शहर के नदी गेट चौराहा से पाटनकर बाजार चौराहा तक कांग्रेस ने थाली-चम्मच बजाकर सिलेंडर की अर्थी निकाली। दरअसल, मिडिल ईस्ट युद्ध हालात के बाद देशभर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की काफी किल्लत देखने के लिए मिली है।

यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में जगह-जगह आंदोलन कर रही है। इसी कड़ी में ग्वालियर के नदी गेट चौराहा पर बड़ी संख्या में एकजुट हुए कांग्रेसियों ने पाटनकर बाजार चौराहा तक प्रदर्शन रैली निकाली। इस दौरान हाथों में थाली को लेकर चम्मच से बजाया। खाली कटोरा और हाथ ठेले पर सिलेंडर की अर्थी निकालते हुए यह प्रदर्शन किया गया।


  • शहर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। सुरेंद्र यादव का कहना है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज देश भर में लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं। लोगों के घरों में खाना पकाने के लिए बढ़ती महंगाई के बीच थोड़ा बहुत राशन तो है लेकिन उसे पकाने के लिए गैस सिलेंडर नहीं है। यही वजह है कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे ज्यादा इस किल्लत से परेशान हो रहे हैं, जिसको देखते हुए सरकार को जगाने का प्रयास प्रदर्शन के माध्यम से किया गया है।

    Share:

  • दुल्हन की तरह सजेगा माता वैष्णो देवी का दरबार, सुरक्षा और सुविधाओं का ‘हाईटेक’ प्लान तैयार

    Tue Mar 17 , 2026
    नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ने वाला है. 19 मार्च से शुरू हो रहे इन नौ पवित्र दिनों के लिए श्राइन बोर्ड ने अपनी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं. धर्मनगरी कटरा से लेकर अर्धकुंवारी और मुख्य भवन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved