img-fluid

MP: घर के अंदर रखा सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, बाहर लगा था ताला, मची अफरा तफरी

January 25, 2025

शहडोल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल जिले (Shahdol district) के अमलाई थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अमलाई के ओपीएम कॉलोनी (Amalai’s OPM Colony) में ओपीएम के एक क्वार्टर में बाहर ताला लगा हुआ था। परिवार जगन्नाथ पुरी दर्शन करने के लिए गया हुआ था। तभी घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर बीती रात्रि अचानक ब्लास्ट हो गया।

ब्लास्ट की आवाज सुन आसपास रह रहे लोग बाहर निकले तो देखा तो घर के दरवाजे में बाहर ताला लटका हुआ था और अंदर आग के शोले उठ रहे थे। इस घटना के बाद पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस के साथ दमकल वाहन को दी। जिसके बाद बीती रात्रि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।


हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बताया गया कि ओरिएंट पेपर मिल के कर्मचारी चंद्रपाल प्रजापति कमरा नंबर 169 में रहते हैं। वह अपने पूरे परिवार के साथ जगन्नाथ पुरी दर्शन करने के लिए गए हुए हैं। उनके पड़ोसी ने शनिवार की सुबह बताया कि चंद्रपाल के घर में बाहर ताला लटका हुआ है।

बीती रात्रि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर अचानक विस्फोट हो गया, जिस समय गैस सिलेंडर फूटा उस दौरान घर के भीतर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। तेज आवाज सुन आस पड़ोस के लोग बाहर निकले तो देखा तो दरवाजे में ताला लटका हुआ है और अंदर आग के शोले उठ रहे हैं। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास में अपरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

वहीं कुछ पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस की डायल हंड्रेड के साथ-साथ दमकल कर्मियों को दी। दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। परिवार जगन्नाथ पुरी में है, कितना नुकसान हुआ है, परिवार जब लौटकर वापस आएगा तब यह अनुमान लगाया जाएगा।

फिलहाल, अमलाई थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि घर के बाहर ताला लगा हुआ है। परिवार दर्शन करने के लिए जगन्नाथ पुरी गया हुआ था। बंद घर में बीती रात्रि गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। स्थानीय लोगों की जानकारी पर टीम मौके पर पहुंची थी। दमकल कर्मियों ने आग को बुझा लिया है। बंद घर में गैस सिलेंडर कैसे फूटा इस मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है।

Share:

  • केंद्र सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान, जानें किसे मिला सम्मान

    Sat Jan 25 , 2025
    नई दिल्ली: केंद्र ने शनिवार को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 (padma awards 2025) के लिए प्राप्तकर्ताओं की सूची की घोषणा की. इस सूची में कई गुमनाम और अनोखे पद्म पुरस्कार विजेता हैं, जिनमें सेब सम्राट हरिमान, कुवैत की योगा ट्रेनर और ब्राजील के वेदांत गुरु जोनास मैसेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved