img-fluid

MP: शिक्षा के मंदिर में गंदी हरकत, टीचर नाबालिग छात्रा को फोन पर दिखता था अश्लील वीडियो

February 07, 2026

नर्मदापुरम। जिले के पिपरिया में फिर एक बार गुरु और शिष्य के रिश्ते को बदनाम करने का मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल का एक शिक्षक नाबालिग छात्रा को अपने मोबाइल में गंदी फिल्म दिखता था। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप
दरअसल पिपरिया के काठी गांव स्थित शासकीय प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर 13 साल की छात्रा को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप है। यह कार्रवाई पिपरिया के मंगलवारा थाने में की गई है।


  • बूथ लेवल ऑफिसर का कार्य कर रहे शिक्षक की करतूत
    नाबालिग छात्रा की मां ने शिकायत में आरोप लगाया है कि शिक्षक ने उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की है। पुलिस शिक्षक टीकाराम प्रजापति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित बालिका की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) का कार्य कर रहे शिक्षक प्रजापति ने उनकी बेटी को मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाए। बेटी ने घर आकर यह घटना अपनी मां को बताई, जिसके बाद गांव में इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ।

    Share:

  • हमें पार्टी नेतृत्व की बात सुननी होगी - उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

    Sat Feb 7 , 2026
    मंगलुरु । उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (Deputy Chief Minister DK Shivakumar) ने कहा कि हमें पार्टी नेतृत्व की बात सुननी होगी (We have to listen to the Party Leadership) । उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पार्टी जो भी कहेगी, उन्हें उसे सुनना होगा। मंगलुरु में जब उनसे मुख्यमंत्री बनने की जनता की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved