img-fluid

MP के इस जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर

March 22, 2026

मंडला। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंडला में जिला कोर्ट (District Court in Mandla) को बम और गैस से उड़ाने की धमकी मिली है। कोर्ट प्रशासन को धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

कोर्ट परिसर को कराया खाली
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद बम स्क्वॉड और पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली करा दिया और सघन तलाशी अभियान चलाया। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की चेकिंग की गई। साथ ही कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


  • ईमेल भेजने वाले की तलाश में पुलिस
    फिलहाल पुलिस मेल की जांच कर रही है और ईमेल किसने और कहां से भेजा, इसका पता लगाने की कोशिश में जुटी है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। बीते कुछ दिनों में सतना जिला कोर्ट समेत कई सरकारी संस्थानों को इसी तरह की धमकी दी जा चुकी है।

    Share:

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने बिहार दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं

    Sun Mar 22 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (Congress President Mallikarjun Khadge, Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi) ने बिहार दिवस पर (On Bihar Day) प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं (Extended Greetings and Best Wishes to the people of the State) । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved