img-fluid

MP: जिला अध्यक्ष BJP में शामिल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

February 15, 2024

बड़वानी। बड़वानी (Barwani) जिला कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। उनके भाजपा में जाने की खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोर्ट चौराहे पर आतिशबाजी (Fireworks) कर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अच्छा हुआ जो फूल छाप कांग्रेसी चला गया। दरअसल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दरबार बुधवार को भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ले रहे थे और इधर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके भाजपा में शामिल होने का जश्न मना रहे थे।


भाजपा में शामिल होने को लेकर वीरेंद्र दरबार ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में चार में से तीन सीटें कांग्रेस उनकी वजह से ही जीत पाई थी, लेकिन राम मंदिर मुद्दे के समय कांग्रेस की नीतियों को लेकर उनकी आस्था आहत हुई है, जिसके चलते वे भाजपा में शामिल हुए हैं। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी भावनाएं 35 दिन बाद क्यों आहत हुईं। इतने दिन से वह क्या कर रहे थे और अगर उनके दम पर ही चुनाव जीते गए हैं तो वे यह बात पहले बताते तो उन्हें पूरे प्रदेश में घुमाया जाता।

Share:

  • संदेशखाली विवाद के बीच TMC सांसद नुसरत जहां ने पोस्ट की वैलेंटाइन वीडियो, भाजपा ने कही ये बात

    Thu Feb 15 , 2024
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (west bengal) के संदेशखाली (message empty) में हंगामा जारी है। भाजपा (BJP) संदेशखाली में महिलाओं (Women) के साथ कथित यौन शोषण (Sexual Exploitation) के मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को भाजपा और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। वहीं टीएमसी सांसद नुसरत जहां (TMC MP Nusrat Jahan) ने वैलेंटाइन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved