img-fluid

MP: अब ड्रोन के माध्यम से भी होगी सीमाओं की सुरक्षा, ट्रेनिंग के बाद तैयार की गई दुर्गा वाहिनी महिला टीम

November 10, 2025

डबरा। देश की सीमाओं की सुरक्षा (security of the country’s borders) अब ड्रोन के माध्यम से भी की जाएगी। इसके लिए BSF अकादमी टेकनपुर (Tekanpur) में 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद दुर्गा वाहिनी महिला टीम तैयार की गई है। यह टीम ड्रोन वॉरियर के रूप में काम करेगी।

इसके लिए बीएसएफ टेकनपुर में ड्रोन ड्रिल का आयोजन किया गया और बताया गया कि हर परिस्थिति में BSF सीमाओं पर देश विरोधी दुश्मनों से निपटने के लिए तैयार है। BSF के ADG महानिदेशक डॉ. शमशेर सिंह ने बताया कि खास तौर पर ड्रोन कंट्रोल के लिए महिलाओं को BSF ने चुना है। टीम में शामिल सभी महिलाएं पूर्ण रूप से तैयार हैं।


  • उन्होंने बताया कि ड्रोन के माध्यम से दुश्मनों तक पहुंचने में आसानी होगी। दुश्मन किसी भी परिस्थिति में छुपा हो, हम उससे निपट सकते हैं। इतना ही नहीं कई बार सीमाओं पर होने वाली वॉर में जब हमारा जवान घायल होता है तो उसके पास ड्रोन के माध्यम से तत्काल (फर्स्ट एड बॉक्स) प्रथमिक इलाज भी पहुंचाया जा सकता है।

    Share:

  • सपा उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों में भी अपनी जडें मजबूत करेगी - सपा मुखिया अखिलेश यादव

    Mon Nov 10 , 2025
    लखनऊ । सपा मुखिया अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों में भी (In Uttar Pradesh as well as Other States) सपा अपनी जडें मजबूत करेगी (SP will strengthen its Roots) । उत्तर प्रदेश की राजनीति में मजबूती के साथ खड़ी समाजवादी पार्टी अब दूसरे राज्यों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved