img-fluid

MP : चार्जिंग में लगी ई स्कूटी बनी आग का गोला, बैटरी फटी, धमाके से घर में लगी आग; मची अफरातफरी

March 30, 2026

छतरपुर. छतरपुर जिले (Chhatarpur District) के ईशानगर क्षेत्र के भेलसी गांव में शनिवार देर रात एक घर में चार्जिंग (Charging) पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी (E-Scooter) में अचानक शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ी दूसरी ई-स्कूटी व एक साइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी और साइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

जानकारी के मुताबिक, घटना भेलसी के स्कूल मोहल्ला की है। यहां रामगोपाल प्रजापति (40) के घर में रात करीब 12 बजे चार्जिंग पर लगी ई-स्कूटी में तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर रामगोपाल और उनकी पत्नी की नींद खुली। बाहर आकर देखा तो स्कूटी आग की लपटों में घिरी हुई थी।


  • कुछ ही देर में आग पास में खड़ी दूसरी इलेक्ट्रिक स्कूटी और साइकिल तक फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के लोग शुरुआती प्रयासों में उसे बुझा नहीं सके। इस दौरान बैटरी फटने जैसी आवाजें भी आती रहीं, जिससे आग और भड़कती गई और स्थिति भयावह हो गई।

    परिवार ने छत से शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों ई-स्कूटी और साइकिल पूरी तरह जल चुकी थीं।

    रामगोपाल प्रजापति ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि पूरा घर दहल गया। जब वे नीचे उतरे तो सीढ़ियों तक आग फैल चुकी थी, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ई-स्कूटी की बैटरी फटने से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और सावधानी बरतने की अपील की है।

    Share:

  • इस्राइल के हमले से खोंडाब हेवी वाटर प्लांट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, ईरान को भारी नुकसान

    Mon Mar 30 , 2026
    विएना। पश्चिम एशिया (West Asia War) में बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल (Israel) ने ईरान (Iran) के खोंडाब (अराक) हेवी वाटर प्लांट पर हवाई हमला किया। अब अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी (आईएईए) (International Atomic Energy Agency – IAEA) ने पुष्टि की है कि यह प्लांट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और अब काम नहीं कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved