देश मध्‍यप्रदेश

मप्रः सफाई कर्मचारियों की दुर्घटना में मृत्यु पर अब मिलेंगे पांच लाख रुपये

भोपाल (Bhopal)। नगरीय निकायों (urban bodies) में नियमित वेतनमान (regular pay scale) में कार्यरत सफाई कर्मचारियों (Cleaning staff working) के लिए समूह बीमा योजना (group insurance scheme) को पुनरीक्षित किया गया है। अब सफाई कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु पर उनके परिजन को पांच लाख रुपये की बीमा राशि (Sum insured of five lakh rupees) मिलेगी। पहले यह राशि 2 लाख रुपये थी। यह जानकारी शुक्रवार को प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) ने दी।


उन्होंने कहा कि सामान्य मृत्यु पर पूर्व की तरह एक लाख रूपये मिलेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफाई कर्मचारियों की मृत्यु पर बीमा राशि बढ़ाने की घोषणा की थी।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का बीमा योजना में अंशदान पहले की तरह 20 रुपये प्रतिमाह ही रहेगा। शेष राशि शासन द्वारा दी जाएगी। सफाई कर्मचारियों के लिए समूह बीमा योजना में दावा प्रकरणों की स्वीकृति संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा दी जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Share:

Next Post

मध्यप्रदेश में हो रही है नई सामाजिक क्रांति: मुख्यमंत्री शिवराज

Sat May 13 , 2023
– 286 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मैं कोई नेता नहीं हूँ, सामाजिक क्रांति (social revolution) करने वाला हूँ। आज मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में नई सामाजिक क्रांति हो रही है। मैं क्रांति का शंखनाद कर रहा हूँ। यह धरती […]