
भोपाल। मशहूर शायर मुनव्वर राणा को मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने देशद्रोही बता दिया। सारंग ने कहा कि जिन्होंने इस देश को बांटने की, धर्म से धर्म को लड़ाने की और जाति विभेद करने की बात कही है। मुनव्वर राणा जैसे लोग कलंक हैं। समाज पर ऐसे लोगों का सिर्फ और सिर्फ कुप्रभाव पड़ता है। सारंग ने राणा को पाकिस्तान परस्त बताया और कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति को आगे बढ़ाने वाले लोग इस देश और समाज के लिए कैंसर हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved