img-fluid

MP: जबलपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, 6 टुकड़ों में मिली थी लाश, बाप-बेटे गिरफ्तार

May 16, 2025

जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में 6 टुकड़ों में कटी मिली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। घटना जिले के जिले के गोहलपुर थाना क्षेत्र (Gohalpur Police Station Area) की है। यहां एक युवक की लाश बोरे में बंधी कीचड़ से भरे गड्डे में मिली थी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की तो लगभग 24 घंटे के अंदर इस हत्याकांड से पर्दा उठा दिया।


बोरे में बंद मिले इंसानी शरीर के टुकड़े
13 मई को पुलिस को सूचना मिली कि त्रिमूर्ति नगर स्थित एक खाली मैदान में गड्डे से बुरी तरह की बदबू आ रही है। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो कीचड़ भरे गड्डे में एक बोरा मिला, जिसमें इंसानी शरीर के टुकड़े दिखे। मृतक का सिर और एक हाथ ना मिलने से शव के साथ की गई बर्बरता के बारे में अंदाजा लगाया जाने लगा कि किसी ने निर्मम तरीके से मर्डर को अंजाम दिया है।

इस तरह हुई लाश की पहचान
पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी की छानबीन शुरू की। इसके साथ ही लाश के शरीर पर बने टैटू और कलाई पर पहने बैंड से भी पहचान की। मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी मे मंजू परम ओर अंगूठे के पास पायल और पंजे पर एमपी गुदा हुआ था। इसके अलावा हाथ में काले रंग का रिस्टबैंड भी था, जिस पर महाकाल लिखा था। मृतक की पहचान परम सिंह गौंड ठाकुर (40) निवासी पुरानी बस्ती, पटेल मोहल्ला कजरबारा, थाना गोरा बाजार के रूप में हुई है।

जमीनी विवाद में दिया हत्या को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पता चला कि मृतक कजरवारा का रहने वाला परम सिंह था। इसका पिछले कई दिनों से पड़ोस में रहने वाले राकेश कटारिया के परिवार से ज़मीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान राकेश की पत्नी की घर के छत से गिरने से मौत हो गई थी, पत्नी की मौत के पीछे राकेश और उसका परिवार मृतक परम सिंह को जिम्मेदार मानने लगा था।

क्रिकेट बैट से हत्या कर, बके से किए टुकड़े
पुलिस ने बताया कि 11 मई को आरोपी राकेश कटारिया ने परम सिंह को बात करने के लिए गोहलपुर थाना इलाके के अपने नंदन विहार के घर पर बुलाया। यहां बातचीत के दौरान राकेश ने अपने बेटे सोहेल और दामाद राजवीर सिंह के साथ मिलकर पहले परम सिंह पर क्रिकेट के बैट से वार किया फिर उसके बाद बके से उसके शव के छह टुकड़े किए। इन सभी टुकड़ों को बोरे में बंद कर आरोपियों ने नंदन विहार के अपार्टमेंट से नीचे फेंक दिया।

गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान
शव को बोरे में बंद कर ऊपर से नीचे फेंकने की घटना आसपास लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई। पुलिस ने जांच के बाद पिता-बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों में राकेश कटारिया (50), उसका बेटा सोहेल कटारिया (23) है। ये लोग त्रिमूर्ति नगर में रहते हैं। इसके अलावा राजवीर सिंह (30) निवासी अन्ना बस्ती, केंट थाना क्षेत्र भी इस हत्या की साजिश में शामिल था।

Share:

  • करण जौहर ने कहा वह आगे भी स्टार किड्स को करते रहेंगे लॉन्च

    Fri May 16 , 2025
    मुंबई। करण जौहर (Karan Johar) ने अपने करियर में कई स्टार किड्स को लॉन्च किया है जिसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनन्या पांडे (Alia Bhatt, Varun Dhawan, Ananya Pandey) भी शामिल हैं। कई बार करण को इस वजह से ट्रोल भी किया गया है। उन्हें नेपो किंग भी कहा जाता है। करण को द फेस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved