
मऊगंज । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मऊगंज जिले (Mauganj district) के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में आने वाले आंबी गांव में अचानक एक तेंदुआ (leopard) BJP नेता और पूर्व पार्षद सीएम सिंह पटेल (CM Singh Patel) के घर में घुस गया। इससे पूरे गांव में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के कुछ बच्चे खेत की ओर शौच के लिए गए थे। इसी दौरान एक तेंदुआ झाड़ियों से निकला और अचानक एक बच्चे की पीठ पर पंजा मार दिया। इससे लड़के शोर मचाने लगे। मौके पर गांव के लोग भी जमा हो गए। लोगों के चिल्लाने और हंगामे की आवाज से तेंदुआ भागते हुए सीधे गांव में घुस गया।
यह एक भाजपा नेता के घर में घुस गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। तेंदुआ भाजपा नेता और पूर्व पार्षद सीएम सिंह पटेल के घर में घुस गया था। तेंदुए को देख घर के लोग बाहर निकल गए और दरवाजा बंद कर दिया। सूचना मिलते ही नईगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव के लोगों की ओर से वन विभाग की टीम को भी खबर कर दी गई। बताया जाता है कि तेंदुए के हमले में शुभम साकेत नाम के बच्चे की गर्दन और कूल्हे पर चोटें आईं।
आखिरकार तेंदुआ BJP नेता के घर में घुस गया। वन विभाग के रेंजर नयन तिवारी के नेतृत्व में वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। मुकुंदपुर से विशेष रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। घर में तेंदुआ घुसे होने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तेंदुए का रेस्क्यू करने मुकुंदपुर टाइगर सफारी से टीम बुलाई गई।
वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हालांकि तेंदुआ हाथ नहीं लग पा रहा था। टीम ने देखा कि तेंदुआ घर की अटारी पर आराम से बैठा है। रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत जद्दोजहद की गई। टीम ने तेंदुए को बेहोश कर के सुरक्षित पकड़ लिया। उसे पिंजरे में बंद कर लिया गया। तेंदुए को टाइगर सफारी ले जाया गया है। उसे बाद में जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved