img-fluid

MP : वन महकमा छीनने से मंत्री नागर सिंह चौहान नाराज, मंत्री पद छोड़ेंगे, पत्नी भी देगी सांसदी से इस्तीफा

July 22, 2024

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP) में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) की सरकार में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान (Nagar Singh Chauhan) वन महकमा (forest department) छीने जाने से नाराज हो गए हैं। उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए हैं और मंत्री पद से इस्तीफा (resign) देने की धमकी भी दे दी है। वह तो यह भी कह गए कि यदि उनकी बात को सुना नहीं गया तो झाबुआ-रतलाम संसदीय सीट से सांसद (MP) अनिता नागर सिंह चौहान (Anita Nagar Singh Chauhan) भी अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।



एक न्यूज चैनल से बात करते हुए मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा है कि वे अपने मंत्री पद से इस्तीफा देंगे और उनकी पत्नी भी सांसद पद से इस्तीफा देंगी। अनीता सिंह चौहान रतलाम लोकसभा से सासंद है। मंत्री नागर सिंह चौहान वन एवं पर्यावरण मंत्रालय जाने से नाराज है। नागर सिंह चौहान ने कहा है कि यह मेरा ही नहीं बल्कि आदिवासियों का अपमान है। पार्टी को मुझसे क्या नाराजगी है, जो इतना बड़ा फैसला संगठन और मुझे बिना बताए ले लिया।

पार्टी फोरम जाएंगे चौहान

नागर​ सिंह चौहान ने कहा है कि मैं अपनी बात पार्टी के सीनियर नेताओं से करूंगा, पार्टी फोरम तक जाउंगा। अगर मेरी बात नहीं सुनी जाती है तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। मैं बीते 25 सालों से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। मेरे साथ आज तक ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि
वे इस्तीफा देकर विधायक पद पर रहकर जनता की सेवा करेंगे, लेकिन ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Share:

  • इंदौर: पुरुष धाम आश्रम में जांच कमेटी का खुलासा 6 नही 10 मौतें हुई, संचालक-प्रचार्य और अध्यक्ष को हटाया गया

    Mon Jul 22 , 2024
    इंदौर। यह पुरुष धाम आश्रम में मासूम बच्चों की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां जो आंकड़े उजागर हुए उससे अधिक मौत हुई है, 6 मौत का हवाला देने वाला आश्रम और चार बच्चों की मौत छुपा गया है। उच्च स्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है, कि 28 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved